SKY की उड़ान फिर से शुरू! मैदान पर लौटने को बेताब हमारा 360 डिग्री प्लेयर! Suryakumar Yadav

pf pension (1)
|
Facebook
Suryakumar Yadav

अरे वाह! क्रिकेट प्रेमियों, सुना आपने? अपने Suryakumar Yadav, जिसे हम प्यार से ‘SKY’ या ‘सूर्य दादा’ भी कहते हैं, वो फिर से मैदान पर लौटने की तैयारी में जुट गए हैं। उनकी पेट की सर्जरी हुई थी न कुछ महीने पहले? तो अब वो बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में अपनी पहली नेट प्रैक्टिस के लिए पहुंच गए हैं। ये खबर सुनकर दिल खुश हो गया!

WhatsApp Group Join Now

हमारे ‘SKY’ फिर से चमके, वापसी की तैयारी ज़ोरों पर!

सोचो तो ज़रा, जून में सर्जरी हुई थी और अब ये बंदा वापसी के लिए पसीना बहा रहा है। ये तो कमाल ही है! हमारा 34 साल का ये धुरंधर खिलाड़ी अब पूरी तरह फिट होकर मैदान पर धमाल मचाने को तैयार है। Suryakumar Yadav का सीधा निशाना है 9 सितंबर से शुरू होने वाला एशिया कप 2025। मतलब तैयारी बड़े लेवल की चल रही है!

छोटी-मोटी चोटें नहीं रोक पाईं ‘Suryakumar Yadav’ का जोश!

आपको याद है, इसी साल की शुरुआत में Suryakumar Yadav को जर्मनी के म्यूनिख में पेट की मांसपेशियों (sports hernia) की सर्जरी करवानी पड़ी थी। पिछले तीन सालों में ये उनकी तीसरी सर्जरी थी, जिससे तो एक बार लगा था कि वो शायद अगले कुछ मैच मिस कर देंगे। लेकिन हमारे ‘सूर्य दादा’ का तो जलवा ही अलग है! वो BCCI के खास सेंटर पर इतनी तेजी से ठीक हो रहे हैं कि NCA के डॉक्टर और ट्रेनर भी हैरान हैं। उनकी ट्रेनिंग की इंटेंसिटी धीरे-धीरे बढ़ाई जा रही है और जिस तरह से वो रिकवर कर रहे हैं, सच कहूं तो wow! ऐसा लग रहा है मानो चोट लगी ही नहीं थी।

WhatsApp Group Join Now

Harry Brook अब ये लड़का संभालेगा इंग्लैंड की कप्तानी! पूर्व कप्तान का बड़ा दावा!

दलीप ट्रॉफी छूटी, पर बड़ा खेल अभी बाकी है!

अपनी रिकवरी की वजह से Suryakumar Yadav दलीप ट्रॉफी में नहीं खेल पाए। वेस्ट ज़ोन वालों ने उन्हें अपनी 15 खिलाड़ियों की टीम में शामिल नहीं किया था। वैसे, पूछने तो गए थे कि क्या वो खेलेंगे, लेकिन सूर्य भाई ने पहले ही अपना नाम वापस ले लिया था क्योंकि वो NCA में रिहैब के लिए पहुंच चुके थे। मतलब, अभी घरेलू क्रिकेट में उनका लौटना मुमकिन नहीं था।
वैसे, वेस्ट ज़ोन की टीम में भी बड़े-बड़े खिलाड़ी थे, जैसे:

  • शार्दुल ठाकुर (कप्तान)
  • श्रेयस अय्यर
  • यशस्वी जायसवाल
  • सरफराज खान
    लेकिन ‘सूर्य दादा’ ने सोचा होगा, अभी बड़े टूर्नामेंट के लिए खुद को तैयार करना ज्यादा जरूरी है।

पिछली बार तो IPL में गरदा उड़ा दिया था!

याद है IPL 2025 में उन्होंने क्या कमाल दिखाया था? मुंबई इंडियंस के लिए क्या शानदार सीजन था उनका! उन्होंने 717 रन ठोक डाले थे। साई सुदर्शन के बाद वो दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। मुंबई इंडियंस की तरफ से सचिन तेंदुलकर के बाद वो सिर्फ दूसरे ऐसे बल्लेबाज़ बने जिन्होंने एक ही सीज़न में 600 से ज्यादा रन बनाए हों। उनकी धमाकेदार बल्लेबाज़ी की वजह से ही मुंबई इंडियंस प्लेऑफ तक पहुंच पाई थी। गुजरात टाइटन्स को एलिमिनेटर में हराया था, बस दूसरे क्वालिफायर में मात खा गए थे। लेकिन वो आईपीएल में जो आग लगाई थी, वो तो किसी को याद ही होगी!

Video Credit – Sports Today

अब नज़रे एशिया कप पर – Suryakumar Yadav

पहले तो ऐसी बातें थीं कि वो बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज़ (जो बाद में पोस्टपोन हो गई) से वापसी कर सकते हैं। लेकिन अब सारा फोकस सिर्फ और सिर्फ एशिया कप पर है। अगर वो समय रहते पूरी तरह फिट होकर वापसी करते हैं, तो ये टीम इंडिया के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी होगी। सोचो तो, एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में Suryakumar Yadav जैसा खिलाड़ी मैदान पर होगा तो भारतीय टीम को कितनी ताकत मिलेगी! उम्मीद है, जल्द ही वो गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते नज़र आएंगे!


Leave a Comment